फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दुकान पर बैठे मां और बेटे पर चाकू से हमला, वारदात के बाद आरोपी फरार

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल। संवाद - फोटो : samba news
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के बॉर्डर मार्ग बाजार में हलवाई की दुकान के मालिक और उनकी मां-बेटे पर एक अज्ञात व्यक्ति ने दिन दिहाड़े तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोेनो मां-बेटा घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल कांता देवी (44) पत्नी किशोरी लाल शर्मा के अनुसार वह अपने बेटे निखिल शर्मा (20) के साथ अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति आया। पहले उसने दुकान के काउंटर पर चाकू से वार किया। बाद में उनके बेटे पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर ने उन पर भी हमला किया। इससे वह भी घायल हो गईं। शोरगुल सुनकर लोग दुकान में पहुंचे और दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल महिला के अनुसार उन्हें पता ही नहीं चला कि एक दम कैसे उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है व आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें