फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीएसएफ पोस्ट चक फरीका में पूर्व भर्ती प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव चकफकीरा, गलार, सिंकी, सोर्डी, पंगदौर, सुचेतगढ़ गांवों के 30 चयनित उम्मीदवारों का पूर्व भर्ती प्रशिक्षण बीएसएफ पोस्ट चक फकीरा में शुरू हुआ।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम एक महीने तक चलेगा। इस अवसर पर 125वीं वाहिनी बीएसएफ के कमांडेंट सीएस पाराशरी ने प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रतिभागियों को इस अवसर का पूरी तरह से उपयोग करने के लिए जोर दिया। इस अवसर पर पृथ्वी पाल ग्राम अध्यक्ष चकफकीरा, बलबीर सिंह नंबरदार पंचायत बैन गलार, राकेश सिंह सरपंच पंगदौर पंचायत, सूबेदार भगवान दास और स्थानीय लोग उपस्थित थे। अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण पुस्तकें, जीके पुस्तकें, लेखन सामग्री, ट्रैकसूट और जूते जैसी वस्तुएं वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें