सांबा। जिले के नड में बुधवार रात नाका तोड़कर भागी कार के खाई में गिरने से मरे दो पशु तस्करों की वीरवार को पहचान हो गई। इनमें मोहम्मद अदरीश (16) पुत्र मोहम्मद मूसा निवासी मरालियां, मीरां साहिब जम्मू, याकूब अली (18) पुत्र तेग अली निवासी चक दराब खान तहसील व जिला कठुआ के रूप में हुई है। इस घटना में एक पशु तस्कर व दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गए थे।