सांबा। अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस व सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल रखा है। हाइवे पर बने लंगरों के पास भी बंकर बना कर पुलिस व सुरक्षा बल के जवान हर समय अलर्ट पर हैं।
रक्षा सूत्रों के अनुसार कि अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाए जाने के इनपुट के बाद हाइवे पर लगाए लंगर व आवास केंद्रों में अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। अमरनाथ यात्रा को जाने जाने यात्रियों में भी काफी उत्साह बना हुआ है। पूना, महाराष्ट्र से आए यात्री कालू राम, अर्पणा, भारती, कोमल ने कहा कि वह पहली बार भगवान भोले नाथ के दर्शन के लिए जा रहे हैं। 13 जुलाई को बाबा के दर्शन करेंगे। इसके लिए वह लोग काफी उत्साहित हैं।