फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मवेशी तस्करी का प्रयास विफल, 8 मवेशी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पुलिस स्टेशन खौड़ की टीम ने वीरवार रात गश्त के दौरान मवेशी तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए 8 मवेशियों को छुड़ाकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान उन्होंने दो अज्ञात व्यक्तियों को आठ मवेशी (6 भैंस और 2 बछड़े) पैदल ले जाते देखा। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान गुलाब दीन निवासी चक महंगा गुर्जर सांबा ( हाल निवास खौड़ का गांव कुल्लियां) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में पुलिस स्टेशन खौड़ में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें