फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीआरएससीसी ने नवी इलेवन को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
राया क्रिकेट टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में हुआ मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। राया क्रिकेट टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बीआरएससीसी की टीम ने नवी इलेवन को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही वह क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर ली। राया ग्राउंड में खेले गए 10-10 ओवर के इस मैच में नवी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए।

नवी इलेवन की ओर से कप्तान आशीष सिंह ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 64 रन बनाए। इसमें सात छक्के और तीन चौके शामिल रहे। अतुल सिंह ने 19 गेंदों में 39 रन तथा रोहित ने 9 गेंदों में नाबाद 28 रन की तेज पारी खेली। बीआरएससीसी के लिए अनिल कुमार, अभि बागल और राजपूत डी ने एक-एक विकेट हासिल किया। 145 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए बीआरएससीसी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। अंतिम ओवरों में लक्ष्य हासिल कर सात विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए। इस जीत के साथ टीम ने मुकाबला तीन विकेट से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाया, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। नवी इलेवन के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद बीआरएससीसी ने दबाव पर संयम बनाए रखा और जीत दर्जकर टूर्नामेंट के अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें