फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कचरे ने बिगाड़ी व्यवस्था, बाजारों और मुख्य मार्गों पर पसरी गंदगी

Sat, 30 May 2026 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
ज्यौड़ियां मुख्य बाजार ये लगा गंदगी का ढे़र
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी
विज्ञापन

शहर में कूड़े के ढेर से फैली बदबू, लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्किल


संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर कामकाज ठप रखा। हड़ताल से शहर के बाजारों, गलियों और मुख्य सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए।

शहर के व्यस्त बाजारों और रिहायशी इलाकों में फैली गंदगी से लोगों का गुजरना तक मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर कूड़ा उठने के कारण बदबू फैलने लगी है। बारिश और तेज धूप के बीच सड़कों पर पड़े कचरे से संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों का कहना है कि बाजारों में गंदगी बढ़ने से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। वहीं, राहगीरों को भी नाक ढककर गुजरना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों से बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति सामान्य बनाने की कोशिश होगी। लगातार बढ़ते कूड़े के ढेर से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
-
जब तक मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कई बार मांगें उठाने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

- रवि रंधावा, प्रधान सफाई कर्मचारी संगठन

ज्यौड़ियां मुख्य बाजार ये लगा गंदगी का ढे़र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें