फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीएम श्रम योगी मानधन योजना बन रही श्रमिकों के बुढ़ापे का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। केंद्र सरकार की तरफ से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएमएसवाईएम) लोगों के लिए बुढ़ापे का सहारा बन रही है। जिला प्रशासन संबंधित विभागों के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन


योजना के तहत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे श्रमिक, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये तक है, पंजीकरण करवा सकते हैं। इसमें रेहड़ी-पटरी विक्रेता, मजदूर, घरेलू कामगार, ड्राइवर, निर्माण श्रमिक और अन्य असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी शामिल हैं।

योजना के अनुसार लाभार्थी को अपनी आयु के अनुसार हर माह छोटी राशि जमा करनी होती है, जबकि सरकार भी उतनी ही राशि खाते में योगदान करती है। 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर लाभार्थी को प्रतिमाह तीन हजार रुपये पेंशन जीवनभर प्रदान की जाती है।
विज्ञापन


योजना का उद्देश्य श्रमिकों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देना और उनके परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाना है। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड और बैंक पासबुक आवश्यक है। लाभार्थी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें