सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा नेशनल हाईवे सरोर अड्डे पर तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला अनिता शर्मा की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है मामले की जांच जारी है।