सांबा। अवैध खनन के आरोप में सांबा पुलिस ने पांच डंपरों समेत छह वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई थाना सांबा और घगवाल पुलिस की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार जब्त किए गए वाहनों का इस्तेमाल निर्माण सामग्री के अवैध खनन और परिवहन में किया जा रहा था। जब्त सभी वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग सांबा के हवाले कर दिया गया है।