फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छात्र ने दिखाई हुनर की मिसाल, पोल्ट्री फार्म का प्लंबिंग सिस्टम खुद तैयार कर बचाए हजारों रुपये

Mon, 18 May 2026 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
प्लंबिंग सिस्टम तेयार करने वाला छात्र गोरव सिंह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सांबा। नड क्षेत्र के हायर सेकंडरी स्कूल सरना के छात्र गौरव सिंह ने अपने हुनर से परिवार के हजारों रुपये बचा लिए। दूरदराज और पहाड़ी गांव सरना के रहने वाले गौरव ने घर में स्थापित पोल्ट्री फार्म के लिए खुद ही प्लंबिंग सिस्टम तैयार किया।

गौरव सिंह विद्यालय में प्लंबिंग ट्रेड में व्यावसायिक शिक्षा हासिल कर रहा है। इलाके में कुशल प्लंबरों की कमी के चलते परिवार को शहर से प्लंबर बुलाना पड़ता है। उन्होंने काम के लिए 25 से 30 हजार रुपये की मांग की थी। इस पर गौरव ने खुद ही प्लंबिंग सिस्टम तैयार करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कौशल का उपयोग करते हुए पानी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन, टैंक कनेक्शन और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं स्थापित कीं। इससे न केवल परिवार का खर्च बचा बल्कि उसकी तकनीकी दक्षता भी सामने आई। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा का उद्देश्य ही विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें