फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा में एटीएम बदलकर 25 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में एटीएम ठगी का एक मामला सामने आया है। इसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद के बहाने युवक का एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीड़ित जसबीर सिंह राजोरी का रहने वाला है और बाड़ी ब्राह्मणा की एक फैक्ट्री में काम करता है। एटीएम से पैसे निकालने गया था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने नकदी निकालने में मदद करने करने की कोशिश की।
ठगी के शिकार जसबीर सिंह ने बताया कि ठग ने चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। उसके बाद वह अपने घर लौट गया। कुछ ही देर बाद युवक के मोबाइल पर एटीएम से लगातार 3-4 ट्रांजेक्शन के मैसेज आए। इससे उसे ठगी का पता चला। जांच करने पर सामने आया कि उसके खाते से कुल 25 हजार रुपये निकाले जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने इस संबंध में बैंक और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि अभी तक ठग की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें