फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उत्तवहनी में पुलिस पर मारपीट का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के पुरमंडल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस पोस्ट उतरवहनी में तैनात पुलिसकर्मियों पर एक स्थानीय युवक के साथ मारपीट के आरोप लगे हैं। शनिवार शाम गांव समराल के स्थानीय लोग ग्रामीण बस स्टैंड उत्तरवहनी के पास एकत्र हुए और प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन


जेकेपीसीसी सांबा के प्रवक्ता जगदीप सिंह ने आरोप लगाया कि समराल निवासी पवन कुमार पेशे से ट्रैक्टर चालक है। उसे 2 अप्रैल को उतरवहनी क्षेत्र में ट्रैक्टर चलाते समय पुलिस कर्मियों ने रोका। उसी दिन शाम को पुलिस पोस्ट में हाजिर होने को कहा। आरोप है कि जब वह पोस्ट में पहुंचा तो पोस्ट इंचार्ज और अन्य कर्मियों ने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की। इससे उसे गंभीर चोटें आईं।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि युवक के साथ जातिगत टिप्पणी की गई और शिकायत करने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत फंसाने की धमकी दी गई। जगदीप सिंह ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।
विज्ञापन


साथ ही, उन्होंने उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, डीआईजी जेएसके रेंज और एसएसपी सांबा से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें