फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अवैध कटान पर कार्रवाई, खैर की लकड़ी जब्त, चार नामजद

विज्ञापन
जब्त की गई खैर की लकड़ी - फोटो : samba news
विज्ञापन
सांबा। जिले में अवैध कटान के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ी बरामद की है। पुलिस स्टेशन सांबा के अंतर्गत पुलिस पोस्ट गोरन की टीम ने बेली गोरन क्षेत्र में दबिश देकर यह सफलता हासिल की।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बेली के स्वर्ण सिंह, जोगिंदर सिंह, दविंदर सिंह उर्फ टीकू व अन्य ने अवैध रूप से खैर के पेड़ काटकर लकड़ी सरकारी प्राथमिक स्कूल बेली के पास छिपाकर रखी है। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर भारी मात्रा में लकड़ी जब्त कर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें