सांबा। जिला न्यायालय परिसर सांबा में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में कुल 6 बेंचों का गठन किया गया।
लोक अदालत में कुल 770 मामलों को सुनवाई के लिए रखा गया, जिनमें से 435 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा कर दिया गया। इन मामलों में कुल 2 करोड़ 60 लाख 56 हजार 974 रुपये की राशि का समझौता हुआ। निपटाए गए मामलों में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण आपराधिक समझौता योग्य मामले, बैंक रिकवरी केस, एनआई एक्ट से जुड़े मामले, ट्रैफिक चालान तथा प्री-लिटिगेशन मामले शामिल थे।