सांबा। जीडीसी सांबा की तरफ से ‘जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता’ के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिले के जीडीसी विजयपुर, जीडीसी रामगढ़ और जीडीसी पुरमंडल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के तहत पेंटिंग, स्लोगन लेखन, भाषण तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने रचनात्मक चित्रों, प्रभावशाली नारों और सशक्त अभिव्यक्ति के माध्यम से सड़क सुरक्षा, जिम्मेदार ड्राइविंग और नागरिक दायित्व का संदेश दिया। कॉलेज परिसर से मंसार रोड तक निकाली गई जागरूकता रैली में एनसीसी व एनएसएस स्वयंसेवकों, प्राचार्यों, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ व ‘सेफ ड्राइव, सेफ लाइफ’ जैसे नारों के साथ आमजन को जागरूक किया। मुख्य अतिथि सुजाता सलाथिया ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। स्वागत भाषण एसोसिएट प्रोफेसर माला भसीन ने दिया। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर सुनीता, असिस्टेंट प्रोफेसर अमित सिंह तथा मीनाक्षी शामिल रहीं।