फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीएसआर पहल के तहत स्वास्थ्य विभाग को सौंपी एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उपायुक्त सांबा आयुषी सूदन ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग को एक अत्याधुनिक एंबुलेंस सौंपी। यह एंबुलेंस एक औद्योगिक इकाई की ओर से सीएसआर योजना के तहत उपलब्ध कराई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी विधि भाटियाल ने वाहन हासिल किया। उपायुक्त ने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों में आपात चिकित्सा सुविधा बड़ी चुनौती है। एंबुलेंस से मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने कंपनी के सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें