जय बाबा शिवो जी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला करवाया
सांबा। जिले के दियानी क्षेत्र में आयोजित जय बाबा शिवो जी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को संपन्न हो गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बड़ाली क्रिकेट क्लब और सुरगवाल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन बड़ाली क्रिकेट क्लब ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच अपने नाम कर लिया।
मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 21 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी बताया गया।