फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संदिग्ध समझ पकड़े गए दो युवक, जांच में निकले फैक्ट्री मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सेना की क्यूआरटी टीम ने बाड़ी ब्राह्मणा स्थित फूड सप्लाई डिपो के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवकों को पकड़ा। यह कार्रवाई रविवार की मध्यरात्रि को की गई। दोनों युवक कथित तौर पर शराब के नशे में थे। उन्हें पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


सेना ने दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस थाना बाड़ी ब्राह्मणा के हवाले कर दिया। जांच में उनकी पहचान मुनीर खान निवासी चांग, थाना चौकी चौरा, जिला जम्मू तथा पवन सिंह निवासी गांव नीली, थाना मजालता, जिला उधमपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों बाड़ी ब्राह्मणा की एक औद्योगिक इकाई में मजदूरी करते हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि की पुष्टि नहीं होने पर उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें