सांबा। जिले के गोरन क्षेत्र के गांव चनूरी में वन भूमि से अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी को सांबा पुलिस ने बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन सांबा के अंतर्गत पुलिस पोस्ट गोरन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि गांव के जंगल क्षेत्र से खैर के पेड़ों को अवैध रूप से काटा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां से खैर की लकड़ी के कई लट्ठे बरामद किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह लकड़ी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वन भूमि से काटी गई थी।
पुलिस ने मौके पर ही सभी खैर के लट्ठों को जब्त कर लिया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन सांबा में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।