फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में डीसी कार्यालय परिसर में खुला क्रेच, बच्ची से कटवाया रिबन

विज्ञापन
डीसी कार्यालय परिसर में नन्ही बच्ची के हाथों  रिबन काटकर क्रेच का उद्घाटन करती डीसी सांबा। - फोटो : samba news
विज्ञापन
सांबा। उपायुक्त सांबा आयुषी सूदन ने डीसी कार्यालय परिसर में अत्याधुनिक क्रेच सुविधा का उद्घाटन किया। बच्ची के हाथ से रिबन कटवाया गया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी सांबा द्वारा स्थापित व संचालित इस केंद्र का उद्देश्य कर्मचारियों के छोटे बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

क्रेच को बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यहां खिलौने, कहानी की किताबें और शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इससे बच्चे खेल-खेल में सीख सकेंगे। उद्घाटन अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि यह पहल कामकाजी माता-पिता की बच्चों की देखभाल की चिंता को दूर करने की दिशा में अहम कदम है। इससे माताएं निश्चिंत होकर अपने दायित्व निभा सकेंगी। उद्घाटन समारोह में एडीसी सांबा जगदीश सिंह, एसीआर सांबा अजय भारती सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें