सांबा। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज सांबा में नव-विकसित वनस्पति उद्यान में वन महोत्सव के अवसर पर पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में इस पहल का उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों के बीच हरित आवरण और पारिस्थितिकी जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर 25 से अधिक पौधे लगाए गए। इनमें पलाश, अर्जुन, आंवला, पारिजात, रीठा, चिनार, बोगनविलिया, आम और अनार और दो लचीली बांस की किस्में शामिल थीं।