कुपवाड़ा के जावा गांव में सौर ऊर्जा के शुभारंभ के दौरान अतिथि। स्रात सेना
भारतीय सेना ने पुणे स्थित असीम फाउंडेशन के सहयोग से, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के सुदूर जाबा गांव को सौर ऊर्जा से रौशन किया है। जाबा को पहली बार पर्यावरण-अनुकूल बिजली उपलब्ध हुई है। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में पल्लवी आशुतोष शर्मा ने अपने दिवंगत पति कर्नल आशुतोष शर्मा की स्मृति में औपचारिक रूप से इसे समर्पित किया। इस कार्यक्रम में असीम फाउंडेशन के प्रतिनिधियों, पंचायत नेताओं और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया और सभी ने इस उपलब्धि पर हार्दिक आभार व्यक्त किया।