फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीडीसी सांबा में दाखिला प्रक्रिया को लेकर तीसरी सूची हुई जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सांबा डिग्री कॉलेज में सीयूईटी श्रेणी के तहत दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की आज तीसरी सूची भी जारी कर दी गई है। अभी तक सीयूईटी और नॉन सीयूईटी श्रेणी में लगभग 426 बच्चों का दाखिले के लिए चयन हुआ है। दाखिले के लिए पहले तीन चरणों में स्नातक डिग्री के लिए इच्छुक विद्यार्थी के दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया व विषय वरीयता की प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन

सोमवार को नॉन सीयूईटी की तीसरी सूची जारी हुई है और 1680 विद्यार्थियों की क्षमता वाले कॉलेज में अभी तक कुल 426 बच्चों का चयन पूरा हो पाया है। डिग्री कॉलेज दाखिला संयोजक जोगिन्दर सिंह ने बताया कि 24 विषयों के स्नातक डिग्री के लिए सीयूईटी और नॉन सीयूईटी श्रेणी के तहत दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेष विद्यार्थियों के लिए 2 अगस्त को कॉलेज में कैंप लगाया जाएगा और मौके पर दाखिला दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांबा कॉलेज में 10 अगस्त तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें