अरनिया। अरनिया के वार्ड नंबर 13 में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 142 लोगों की आभा आईडी रजिस्ट्रेशन की गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निरंतर क्षेत्र में आभा आईडी रजिस्ट्रेशन का कार्य चल रहा है। इसके तहत अरनिया के वार्ड नंबर 13 में बुधवार को आभा आईडी रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोगों से आधार कार्ड और मोबाइल नंबर आवश्यक दस्तावेज के रूप में लिए गए हैं। इसके बाद आभा आईडी जनरेट की गई है। इस मौके पर आंगनबाड़ी और आशा वर्कर्स के साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।