सांबा। सपवाल क्षेत्र के साथ लगते बाड़ा डगोड़ क्षेत्र में मंगलवार देर रात गांव के लोगों की तरफ से संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार सुबह करीब दस बजे तक तलाशी अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार सुनील कुमार नाम के व्यक्ति ने संदिग्धों को देखे जाने की सूचना गांव के वीडीजी सदस्यों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस और एसओजी ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान गांव के साथ लगते जंगलों और बरसाती नाले को बारीकी से खंगाला गया। तलाशी अभियान के बाद भी सुरक्षाबलों के हाथ कुछ नहीं लगा है।