सांबा। पुलिस ने घगवाल और सांबा अधिकार क्षेत्र में दो पशु तस्करी के प्रयासों को विफल कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 9 मवेशियों को छुड़ाकर पशु तस्करी में इस्तेमाल वाहनों को भी जब्त किया है। गिरफ्तार किए गए पशु तस्करों की पहचान आदिल हुसैन निवासी माई चक फलोट, कठुआ और काला खान निवासी घो कानपुर पठानकोट पंजाब के रूप में हुई है। दोनों मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।