फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेरा बाबा सड़क मार्ग पर तारकोल बिछाने का काम शुरू

विज्ञापन
 डेरा बाबा की तरफ जाने वाली सड़क।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। कटड़ा मार्ग स्थित सिंबल चोया से डेरा बाबा की तरफ जाने वाली सड़क की हालत में जल्द ही सुधार नजर आएगा। इस मार्ग पर तारकोल बिछाने का काम मंगलवार को शुरू कर दिया गया। बता दें कि सिंबल चोया से डेरा बाबा तक लगभग पंद्रह किलोमीटर सड़क मार्ग की हालत काफी खराब थी।
ग्रामीण इस सड़क को बनाने की प्रशासन से काफी समय से मांग कर रहे थे। मार्ग पर बजरी डाल कर पहले उसे समतल किया गया। इसके बाद सड़क पर पड़े पुराने तारकोल को मशीनों की सहायता से उखाड़ा गया। अब इस पर नए सिरे से तारकोल बिछाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण बलदेव राज कहते हैं कि सड़क की हालत काफी खराब थी। कई बार प्रदर्शन किया गया। विभाग की तरफ से अब सड़क का काम करवाया जा रहा है। अजय शर्मा ने बताया कि पहले पहाड़ी से पस्सी वगैरह गिरने से मार्ग बंद हो जाता था। आने वाले दिनों में सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को अब परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें