सांबा। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बोधराज (85) पुत्र सुरमन चंद निवासी सुपवाल सांबा के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार घटना शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे हुई। बोध राज रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी पुलिस सांबा ने घायल व्यक्ति को आपातकालीन अस्पताल विजयपुर एक्सीडेंटल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया। उपचार के दौरान व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।