सांबा। पुलिस ने घगवाल और सांबा पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में चार डंपर समेत पांच वाहनों को जब्त किया है। इनका उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन और खनन के लिए किया जा रहा था। जब्त वाहनों को सांबा पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग सांबा को सौंप दिया है।