फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उप मुख्यमंत्री ने चीची माता मंदिर के पास बसंतर में धंसी दिवार का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को सांबा का दौरा किया। उन्होंने चीची माता मंदिर के पास बसंतर के किनारे से हाइवे की धंसी एक दीवार का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें काफी शिकायतें मिली थीं कि चीची माता मंदिर के पास हाइवे की एक दीवार धंस चुकी है, जिस पर कोई कार्रवाई ही नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वह मौका देखने के लिए आए हैं। उन्होंने हाईवे प्राधिकरण के अधिकारियों को कहा कि इतनी गलती कैसी हुई। यदि कोई बड़ा हादसा हो जाता तो उसका जिम्मेवार कौन होता। उन्होंने कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी। जिम्मेवारों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जिला उपायुक्त से भेंट कर उनसे बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें