सांबा। पुलिस ने घगवाल में पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर पशु तस्करों के चंगुल से पांच मवेशियों को मुक्त करवाया है। तस्कर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकले। वाहन जब्त कर लिया गया।पुलिस ने टपयाल नाके पर वाहन चेकिंग के दैरान कठुआ की ओर से आ रहे लोड कैरियर गाड़ी को रोका। जांच के दौरान अंदर पांच मवेशी पाए गए, जिन्हें क्रूर तरीके से बांधा गया था। इन्हें बिना किसी वैध अनुमति के ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।