सांबा। सांबा की दियानी पंचायत में वीरवार को एक मेगा वैज्ञानिक सह किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया।
कृषि विभाग की निदेशक एएस रीन ने कृषक समुदाय से फूलों की खेती, रेशम उत्पादन, मुर्गी पालन, भेड़, बकरी पालन, डेयरी पशु पालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम की खेती, औषधीय, सुगंधित पौधों की खेती के साथ-साथ विभिन्न कृषि वानिकी पद्धतियों को अपनाने का आग्रह किया। इस दौरान पौधरोपण अभियान भी चलाया गया।