फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहीद होशियार सिंह और शशि बाला को श्रद्धांजलि अर्पित की

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। बलिदानी होशियार सिंह और उनकी पत्नी शशि बाला को उनकी 17वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। सांबा में आयोजित कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों और परिवार के सदस्यों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने होशियार सिंह अमर रहे और शशि बाला अमर रहे के नारे लगाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में होशियार सिंह और उनकी पत्नी शशि बाला आतंकवादी हमले में बलिदान हो गए थे। पाकिस्तानी आतंकवादी उनके घर में घुस आए थे। दोनों ने आतंकवादियों का सामना करते हुए अपने परिवार के सदस्यों की जान बचाई थी। हालांकि होशियार सिंह और उनकी पत्नी शशि बाला दोनों बलिदान हो गए थे। इस अवसर पर करतार सिंह, लोक सेवक सिंह, जिम्मी सिंह, अजीत, सुरेखा देवी और शारदा देवी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


कैप्शन : आतंकवादी हमले में शहीद दंपत्ति को श्रद्धांजलि देते लोग। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें