विजयपुर। क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों के न पहुंचने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नगर पालिका कमेटी विजयपुर में तैनात सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आ रहे हैं जिस कारण गंदगी का अंबार लगा है। कुछ कर्मचारी मात्र बाजार में ही सफाई करते हैं वार्डों में नहीं। क्षेत्र के तरसेम लाल, प्रदीप कुमार, तिलक राज आदि लोगों ने बताया कि पहले तो सफाई कर्मचारी लगभग एक महीना हड़ताल पर बैठे हुए थे मगर अब तो हड़ताल भी खत्म हो गई है। उसके बावजूद भी सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। पहले हर वार्ड में नगर पालिका कमेटी द्वारा ऑटो आता था और कचरा उठाकर ले जाता था। मगर अब न सफाई कर्मचारी दिख रहे हैं और न ही कचरा उठाने वाला आटो। क्षेत्र के लोगों ने नगर पालिका कमेटी के अधिकारियों से मांग की है कि इस ओर ध्यान दिया जाए।