विजयपुर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक इंदू पवार, बबल गुप्ता और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम रंधावा के खिलाफ विजयपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी के प्रति अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है। विजयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विक्रम रंधावा के खिलाफ नारेबाजी की। विजयपुर थाना प्रभारी सुमित शर्मा को लिखित रूप में ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने विक्रम रंधावा की गिरफ्तारी की मांग की है।