फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीआईजी ने सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा की समीक्षा की

विज्ञापन
डीआईजी ने अपनी टीम के साथ राधा स्वामी आश्रम का दौरा किया। - फोटो : vijaypur news
विज्ञापन
विजयपुर। जम्मू-कठुआ-सांबा रेंज के डीआईजी शिव कुमार ने विजयपुर और उससे सटे सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा की व्यापक समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ एसएसपी सांबा वरिंदर सिंह मन्हास, गारू राम, डीएसपी विजयपुर अरुण जम्वाल, थाना प्रभारी विजयपुर और थाना प्रभारी रामगढ़ मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरे के दौरान अधिकारियों ने नजवाल स्थित राधा स्वामी सत्संग परिसर सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने राधा स्वामी सत्संग परिसर के पदाधिकारियों से भी बातचीत की और सुरक्षा व्यवस्था तथा आपसी तालमेल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। डीआईजी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अतिरिक्त सतर्क रहें और अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में, विशेष रूप से सीमावर्ती इलाकों, राष्ट्रीय राजमार्ग और रिंग रोड पर, सघन जांच और गश्त सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें