फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विजयपुर में पहुंची जगन्नाथ रथ यात्रा का स्वागत किया

विज्ञापन
विजयपुर श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई - फोटो : vijaypur news
विज्ञापन
विजयपुर। कस्बे में पहुंची रथयात्रा का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। बलराम और सुभद्रा के साथ भगवान जगन्नाथ के रथ पर पुष्पवर्षा की। संकीर्तन और नृत्य करते हुए भक्तों की टोली मस्त थी।
विज्ञापन

रविवार को श्रीकृष्ण सेवा संस्थान की तरफ सेरथयात्रा निकाली गई। गंगू महाराज मुख्य अतिथि रहे।
रथ के पीछे भगवान की सवारी आने के सूचक ढोल, ताशा दल थे। बैंडों से निकल रही ध्वनियां आनंदित कर रही थीं।
झांकियां सभी को आकर्षित कर रही थीं। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य सत शर्मा, सांसद जुगल किशोर शर्मा, विधायक चंद्र प्रकाश गंगा, विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया, विधायक डॉ. देविंदर कुमार मन्याल तथा जिला अध्यक्ष आशा रानी, पूर्व डीडीसी शिल्पा दूबे ने राधा गोविंद मंदिर में सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें