फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर । नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर विजयपुर में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की। मां के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। सुबह से ही भक्त मां के जयकारे लगाते हुए आरती व पूजन-अर्चन करते रहे।
विज्ञापन

मां ब्रह्मचारिणी देवी दुर्गा का दूसरा स्वरूप हैं। इनके दर्शन पूजन से धन-धान्य और सुख-समृद्धि मिलती है। माना जाता है कि ब्रह्मचारिणी ने राजा हिमालय के घर जन्म लिया था। उन्होंने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। मां ब्रह्मचारिणी के दाएं हाथ में माला और बाएं हाथ में कमंडल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें