विजयपुर। ओल्ड विजयपुर में स्थित पीर बाबा की मजार पर शुक्रवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर काफी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंचे और माथा टेका। स्थानीय लोगों ने बताया कि सच्चे मन से बाबा की मजार पर मन्नत मांगने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मजार पर हर वर्ष वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जाता है। गांव के अलावा अन्य क्षेत्र से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं और हाजिरी लगाते हैं।