विजयपुर। क्षेत्र में गैस सिलिंडर को लेकर उपभोक्ता कामकाज छोड़कर गैस एजेंसी या फिर उसके गोदाम पर खाली सिलिंडर लेकर पहुंच रहे हैं। शनिवार को गैस एजेंसी में यही नजारा देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि रसोई गैस को लेकर लग रही लंबी कतार को देखकर तकरीबन पंद्रह साल पहले वाला वक्त याद आने लगा है। उस वक्त गैस सिलिंडर को लेकर लोगों की सुबह से ही लाइन लगा करती थी। वहीं गैस एजेंसी वालों का कहना है कि सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। हर वर्ग को समय पर सिलिंडर मिल रहा है।