सांबा। जिले के पल्लूरा में बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए संत गंगाधर महाराज
- फोटो : अमर उजाला
विजयपुर क्षेत्र में पूर्व सरपंच और गणमान्य नागरिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, शौर्य को किया सलाम
विजयपुर। क्षेत्र में पूर्व सरपंच और गणमान्य नागरिक ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलवामा बलिदान दिवस की वर्षगांठ पर बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच मोहन लाल शर्मा, पूर्व सरपंच रामपाल शर्मा आदि ने बताया कि 14 फरवरी, 2019 को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने षड्यंत्रपूर्वक 300 किग्रा आरडीएक्स से पुलवामा में सैन्य वाहन पर हमला किया था। इस घटना में सीआरपीएफ के 40 जवान बलिदान हुए थे। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई।आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भी बलिदानी सीआरपीएफ जवानों को नम आंखों से याद किया गया। संवाद