विजयपुर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर विजयपुर और आसपास के शिवालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिरों की भव्यता बढ़ाने के लिए रंग-रोगन, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।
विजयपुर शिव मंदिर परिसर में साफ-सफाई के साथ रंगाई-पुताई कर परिसर को सजाया जा रहा है।मंदिर प्रबंधन के साथ-साथ नगरपालिका कमेटी की टीम भी आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चला रही है। सड़कों की धुलाई, कूड़ा हटाने और जलनिकासी की व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। बिजली विभाग की ओर से मंदिरों के आसपास स्थित खंभों और तारों को सुरक्षित करने के लिए उन्हें कवर करने का कार्य किया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिव भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सुरजीत कुमार, प्रदीप कुमार, जोगिंदर सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि को हम व्रत रखेंगे और शिव भोलेनाथ की पूजा अर्चना करेंगे।