फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर समय प्रभु का सिमरन करना चाहिए : कुलदीप शास्त्री

Wed, 11 Feb 2026 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संगवाल में श्रीमद्भागवत कथा का आयाेजन
विज्ञापन

विजयपुर। संगवाल में श्रीमद्भागवत कथा मंगलवार को भी जारी रही। इसमें कुलदीप शास्त्री महाराज ने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। उन्होंने कहा कि जब भी समय मिले श्रीमद् भागवत कथा में भाग लेना चाहिए, कथा को सुनना चाहिए और प्रभु का सिमरन करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर मरने तक हर किसी के अंदर यहां तक कि सोते समय भी काम करने वाले दिल रूपी हृदय ने कभी किसी से कुछ नहीं मांगा। ये बहुत अनमोल चीज है। हमें किसी के दिल को दुखाना नहीं चाहिये, क्योंकि इसमें परमात्मा का भी वास है। उन्होंने कहा कि आज किसी एक से सलाह मांगोगे तो 50 और भी सलाह देने वाले मिल जाएंगे और अगर 50 लोगों से सहयोग मांगोगे तो शायद कोई एक ही होगा जो सहयोग करेगा। इससे मनुष्य के हर कष्ट दूर हो जाते हैं। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें