फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्री चंडी महायज्ञ के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली

Mon, 26 Jan 2026 02:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विजयपुर में गरवाल मोड में मां चंडी महायज्ञ में विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया को सम्मानित किया
विज्ञापन
विजयपुर। गरवाल मोड़ में रविवार को नौ दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस दौरान कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर भजन कीर्तन करते हुए शामिल हुईं। कलश यात्रा में प्रमुख रूप से गरवाल पंचायत के पूर्व सरपंच मोहन लाल शर्मा और ग्रामीण कलश यात्रा में पहुंचे। इस मौके पर विनय शास्त्री ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाली श्री चंडी महायज्ञ एवं मानस विराट संत सम्मेलन में विभिन्न प्रकार की झांकियों के साथ कथा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विजय शास्त्री महाराज ने बताया कि जिस स्थान पर मां चंडी महायज्ञ किया जाता है वहां की धरती पवित्र हो जाती है। इस मौके पर भाजपा विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया भी मां चंडी महायज्ञ में भाग लिया और उन्हें चुनरी और मां चंडी का चित्र देकर विधायक को सम्मानित किया गया। विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया ने कहा कि इस धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें