विजयपुर में रैली निकाल कर जागरूक किया
विजयपुर। मतदाता दिवस पर रविवार को सरकारी हाई सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की। साथ ही विद्यार्थियों ने स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। मतदाता जागरूकता रैली को एसडीएम विजयपुर संदीप दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली स्कूल से शुरू हुई और विजयपुर बाजार से होते हुई स्कूल पहुंची। इस मौके पर एसडीएम विजयपुर संदीप दुबे ने कहा कि हर नागरिक को चुनाव में बढ़ चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों, छात्रों को शपथ दिलाई। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल और स्टाफ मौजूद रहा। संवाद