विजयपुर मडूई में संत सम्मेलन किया गया
विजयपुर। क्षेत्र के गांव मडूई में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजेश गिरी महाराज अपने जन्म स्थान मडूई में पहुंचे और वहां पर संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस मौके पर राजेश गिरी महाराज ने कहा कि हिंदू होना गर्व की बात है। हिंदू धर्म ही एक ऐसा धर्म है जिसमें होना सम्मान की बात है। भारत देश हिंदुओं का देश है सभी लोग हिंदू है और सभी को जातपात से दूर रह कर हिंदू धर्म के प्रति एकजुट रहना होगा। इस दौरान बीच बीच में पूरा पंडाल भारत माता की जय और जय श्री राम के जयघोष से गूंजता रहा। सम्मेलन के संपन्न होने के बाद एक विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ इसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद