विजयपुर। गांव सुचानी क्षेत्र से तीन पशुओं की चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सुचानी के रहने वाले सुभाष सिंह जमवाल ने बताया कि चोर उनके तीन पशु चुराकर ले गए। उन्होंने बताया कि पशु आंगन में बंधे हुए थे और जब सुबह देखा तो वहां पर नहीं थे। उसके बाद उन्होंने विजयपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। विजयपुर थाना प्रभारी सुशील शर्मा ने बताया कि विजयपुर पुलिस की तरफ से मामला दर्ज कर लिया गया है। पशुओं की तलाश शुरू कर दी गई।