विजयपुर। कस्बे के रामगढ़ रोड की मुख्य सड़क पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि विजयपुर कस्बे से लेकर रामगढ़ मेटाडोर स्टैंड तक बाज़ार में घंटों जाम लगा रहता है। लोगों के मुताबिक जाम की वजह सड़क के हिस्से में अतिक्रमण है। अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगरपालिका कमेटी विजयपुर की ईओ रंजीता शर्मा ने बताया कि रामगढ़ बाज़ार को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा। अवैध रूप से सड़क पर लगाया गया सामान जब्त किया जाएगा।