विजयपुर। एआरटीओ सांबा रमेश कुमार की देखरेख में विजयपुर में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डीसी सांबा राजेश शर्मा मुख्य अतिथि थे। यातायात विभाग और सांबा जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से निशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। अधिकारियों ने लोगों को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।
डीसी सांबा राजेश शर्मा, एआरटीओ सांबा रमेश कुमार ने लोगों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें।